हल्द्वानी: संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने 150 जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी। संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की ओर से काठगोदाम गौलापार बस्ती में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर करीब 150 लोगों को कपड़े बांटे गए। संगठन के सदस्यों द्वारा कपड़े पाकर बस्ती वासियों के चेहरे खिल उठे। संगठन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि संस्था का यह प्रयास रहता है कि …

हल्द्वानी। संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की ओर से काठगोदाम गौलापार बस्ती में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण किया गया।
इस मौके पर करीब 150 लोगों को कपड़े बांटे गए। संगठन के सदस्यों द्वारा कपड़े पाकर बस्ती वासियों के चेहरे खिल उठे।
संगठन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि संस्था का यह प्रयास रहता है कि असहाय, निर्बल और जरूरतमंदों की किसी न किसी माध्यम से मदद की जा सके। इसके लिए संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए संस्था हमेशा प्रयासरत रहेगी। दौरान संस्था की उपाध्यक्ष अरूणा टंडन, सचिव सुमन पाठक, उप सचिव ऋतंभरा शर्मा, फाउंडर सदस्य मनोज जोहरी, अनिल आर्य हेम उपाध्याय, हेमंत राजपूत, रोहित आर्य, प्रवीण वर्मा, सुनीता जोशी, रेनू कांडपाल, मीरा, सुनीता रावत, सुनीता जोशी, हेम उपाध्याय कार्यक्रम में सहयोग किया।

संबंधित समाचार