हल्द्वानी: दो साल से फोन पर दे रहा गैंगस्टर के नाम की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने गैंगस्टर के नाम से धमकाए जाने की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित श्याम विहार निवासी पंकज वर्मा के अनुसार, गौजाजाली निवासी मनोज अधिकारी उन्हें पिछले दो साल से फोन कर प्रताड़ित कर रहे हैं। मोबाइल नंबरों …

अमृत विचार, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने गैंगस्टर के नाम से धमकाए जाने की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित श्याम विहार निवासी पंकज वर्मा के अनुसार, गौजाजाली निवासी मनोज अधिकारी उन्हें पिछले दो साल से फोन कर प्रताड़ित कर रहे हैं। मोबाइल नंबरों से फोन पर गैंगस्टर का नाम लेकर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

रेप का आरोपी पीड़ित पक्ष को दे रहा धमकी
रेप और पॉक्सो एक्ट का आरोपी पीड़ित पक्ष को केस वापस लेने के लिए धमका रहा है। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को सौंपे साक्ष्य और शिकायत पर आरोपी सूरज चंदोला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार