शादी की फोटो नहीं दी तो ठोक दिया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। जिला उपभोक्ता फोरम ने भुगतान के बाद भी एक व्यक्ति को उनकी शादी की फुटेज न देने पर हल्द्वानी के एक फोटो स्टूडियो पर जुर्माना लगाया है। फोरम ने पीड़ित की शिकायत पर सुनवाई करते हुए स्टूडियो स्वामी को भुगतान राशि पर आठ फीसद ब्याज चुकाने के अलावा मानसिक परेशानी पहुंचाने और …

अमृत विचार, हल्द्वानी। जिला उपभोक्ता फोरम ने भुगतान के बाद भी एक व्यक्ति को उनकी शादी की फुटेज न देने पर हल्द्वानी के एक फोटो स्टूडियो पर जुर्माना लगाया है। फोरम ने पीड़ित की शिकायत पर सुनवाई करते हुए स्टूडियो स्वामी को भुगतान राशि पर आठ फीसद ब्याज चुकाने के अलावा मानसिक परेशानी पहुंचाने और परिवार व्यय के लिए राशि का भुगतान करने का फैसला सुनाया है।

मामला यह है कि लालकुआं के वार्ड नंबर दो निवासी गौरव कपूर ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपनी और अपने भाई की शादी की कवरेज के लिए हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक स्टूडियो के साथ सौदा किया था। जिसके तहत स्टूडियो के स्वामी पवन गर्ग को फोटो एल्बम और वीडियोज बनाने के लिए 66 हजार रुपये का भुगतान किया था। सौदे के अनुसार स्टूडियो स्वामी को सात सौ फोटो के दो एलबम और दो वीडियो कैसेट देने थे, लेकिन तय सौदे के तहत स्टूडियो स्वामी ने फुटेज नहीं दिए। इससे उन्हें आर्थिक क्षति के साथ ही मानसिक वेदना का सामना करना पड़ा। फोरम ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पीड़ित का दावा सही ठहराया। फोरम ने आदेश की तिथि से एक माह के अंदर स्टूडियो स्वामी को भुगतान की मूलराशि पर आठ फीसद ब्याज लौटाने के साथ ही 20 हजार रुपये मानसिक वेदना और पांच हजार रुपये की धनराशि बतौर परिवार व्यय चुकाने के आदेश सुनाए हैं।

संबंधित समाचार