अल्मोड़ा: अनदेखी से नाराज वार्ड मेंबरों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में जरूरी कार्यों की अनदेखी से नाराज वार्ड मेंबरों ने पंचायत कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। वार्ड मेंबरों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में उन्हें विश्वास में लिए बिना मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जबकि जनहित से जुड़े कार्यों की लगातार अनदेखी की …

अमृत विचार, भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में जरूरी कार्यों की अनदेखी से नाराज वार्ड मेंबरों ने पंचायत कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। वार्ड मेंबरों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में उन्हें विश्वास में लिए बिना मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जबकि जनहित से जुड़े कार्यों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने कहा है कि नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत के स्वागत द्वार बनाने का निर्णय मेंबरों को बिना विश्वास में लिए बिना करने के लिए एक अल्पकालीन निविदा निकाली। जिसमें टेंडर फार्म लेने के लिए सिर्फ चार दिन का समय दिया गया। मेंबरों ने कहा कि वह स्वागत द्वार बनाने के बजाय रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण समेत अन्य जरूरी कार्य करने की मांग कर रहे थे। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष के परिजन पद का दुरुपयोग कर मेंबरों की उपेक्षा में लगे हैं। मेंबरों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा सालों पहले टैक्ट्रर समेत अन्य वाहन खरीदे थे। जिनका एसडीएम के निर्देशों के बाद भी आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है।

मेंबरों ने कोरोना काल में की गई खरीददारी का विवरण , प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का सूची भी सार्वजनिक करने की मांग की। प्रदर्शन कार्यालय में नामित सदस्य संजय अग्रवाल, सभासद गोपाल सिंह, नरेंद्र बिष्ट, चंपा मावड़ी, बालम नाथ, पुष्कर राम, विजय लटवाल, गोपाल बिष्ट, ललित मावड़ी, आनंद लखचौरा, दीपक बिष्ट, महिपाल बिष्ट, प्रहलाद सिंह, हेमू मावड़ी आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत में स्वागत द्वार बनाने और टेंडर प्रक्रिया को लेकर मेंबरों में गुस्सा व्याप्त था। निविदा पर अभी विचार किया जाएगा और मेंबरों से वार्ता के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

-राहुल साह अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत भिकियासैंण

संबंधित समाचार