खटीमा: सड़क का कार्य अधूरा छोड़ने से भड़के ग्रामीण
खटीमा, अमृत विचार। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से खेतलसंडा मुस्ताजर के ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की ओर तहसील पहुंचे खेतलसंडा मुस्ताजर के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लोनिवि की ओर से चक्की …
खटीमा, अमृत विचार। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से खेतलसंडा मुस्ताजर के ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की ओर तहसील पहुंचे खेतलसंडा मुस्ताजर के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लोनिवि की ओर से चक्की चौराहे से इंद्रपुरी तक करीब दो किमी सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से करीब 1500 मीटर पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि 500 मीटर पर पूर्व में पड़े खड़ंजे को उखाड़कर काम अधूरा छोड़ दिया है। इस 500 मीटर हिस्से पर गड्ढे होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। इस बाबत वन एवं राजस्व विभाग से भी जानकारी ली गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने सड़क का जल्द से जल्द डामरीकरण कराने की मांग की है।
इस दौरान कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष बाॅबी राठौर, नगराध्यक्ष रवीश भटनागर, ग्राम प्रधान सुनीता, गोदावरी देवी, सरस्वती देवी, सीमा देवी, विमला देवी, बसंती देवी, यशोदा देवी, माया देवी, मुन्नी देवी, शालिनी देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी, वीरेंद्र कुमार, सूरज, सूमित, विशाल, रोहन, हरीश, देवेंद्र रावत, रोहित, जीवन खर्कवाल, सुमित शरण, राहुल, बब्लू, जगदीश आदि मौजूद रहे।
