आईपीएल: सचिन के बेटे समेत इन खिलाड़ियों के नाम पर लगेगी बोली, फाइनल लिस्ट तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। क्रिकेट का त्योहार माने जाने वाले आईपीएल में नीलामी के लिए 12 खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये के आधार मूल्य में रखा गया है। जबकि एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य में 11 खिलाड़ियों में दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 75 लाख रुपये के आधार मूल्य में 15 खिलाड़ी …

नई दिल्ली। क्रिकेट का त्योहार माने जाने वाले आईपीएल में नीलामी के लिए 12 खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये के आधार मूल्य में रखा गया है। जबकि एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य में 11 खिलाड़ियों में दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 75 लाख रुपये के आधार मूल्य में 15 खिलाड़ी हैं और ये सभी विदेशी हैं। 50 लाख रुपये के आधार मूल्य में 65 खिलाड़ी हैं जिनमें 13 भारतीय और 52 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के होंगे। टीमों के पास बचे हुए खिलाड़ियों और पर्स की स्थिति इस प्रकार है-

चेन्नई सुपरकिंग्स
शेष पर्स: 22.9 करोड़ रुपये
शेष स्थान: 7 (1 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स
शेष पर्स: 12.9 करोड़ रुपये
शेष स्थान: 6 (2 विदेशी)

कोलकाता नाईट राइडर्स
शेष पर्स: 10.75 करोड़ रुपये
शेष स्थान: 8 (2 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शेष पर्स: 35.90 करोड़ रुपये
शेष स्थान: 13 (4 विदेशी)

राजस्थान रॉयल्स
शेष पर्स: 34.85 करोड़ रुपये
शेष स्थान: 8 (3 विदेशी)

मुंबई इंडियंस
शेष पर्सः 15.35 करोड़
शेष स्थानः 7 (4 विदेशी)

किंग्स इलेवन पंजाब
शेष पर्सः 53.20 करोड़
शेष स्थानः 9 (5 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद
शेष पर्स:10.75 करोड़ रुपये
शेष स्थान: 3 (1 विदेशी)

अर्जुन तेंदुलकर शार्टलिस्ट खिलाड़ियों में, श्रीसंत को नहीं मिली जगह
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे तथा मुंबई के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली आईपीएल 2021 सत्र की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। जबकि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में फंसने के बाद हाल ही में क्रिकेट में वापसी करने वाली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत को इसमें जगह नहीं मिली है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई के लिए अपना पदार्पण किया था और वह पिछले कुछ वर्षों से मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। नीलामी के लिए उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है।

आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग विवाद में नाम जुड़ने के बाद श्रीसंत का निलंबन पिछले वर्ष सितंबर में खत्म हुआ था जिसके बाद हाल ही में उन्होंने क्रिकेट के मैदान में वापसी की थी और मुश्ताक अली में केरल की तरफ से खेले थे। श्रीसंत का आधार मूल्य 75 लाख था लेकिन उन्हें शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली, हालांकि उन्होंने कुछ समय पहले दावा करते हुए कहा था कि कुछ फ्रेंचाइजों ने उनसे बातचीत की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज