पंतनगर: दिल्ली से पंतनगर के लिए फिर से भर सकेंगे उड़ान
पंतनगर, अमृत विचार। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलाइंस एअर 16 फरवरी से दोबारा दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट दिल्ली से पंतनगर वाया देहरादून होते हुए संचालित की जाएगी। बीते 11 दिसम्बर 2020 से बंद यह फ्लाइट लगभग दो माह बाद दोबारा शुरू होने जा रही है। बताया …
पंतनगर, अमृत विचार। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलाइंस एअर 16 फरवरी से दोबारा दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट दिल्ली से पंतनगर वाया देहरादून होते हुए संचालित की जाएगी। बीते 11 दिसम्बर 2020 से बंद यह फ्लाइट लगभग दो माह बाद दोबारा शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्दी के मौसम में कोहरा होने के कारण कम विजिबिलिटी हो जाती है, जिससे पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान उतारने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।
कंपनी के स्थानीय स्टेशन मैनेजर शुभम टंडन ने बताया कि कंपनी की 16 फरवरी से दिल्ली से देहरादून होते हुए पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी। जिसमें 70 सीट वाला एटीआर 72 विमान संचालित होगा। उन्होंने बताया कि फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। इसके लिए कार्यालय या वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
स्थान, प्रस्थान, स्थान आगमन
दिल्ली, 9:50, देहरादून 10: 55
देहरादून, 11:45, पंतनगर 12: 30
पंतनगर , 13: 00, देहरादून 13: 50
देहरादून , 14: 20, दिल्ली 15: 20
