खटीमा: रंग-बिरंगे फूलों से सराबोर रहा वसंतोत्सव
खटीमा, अमृत विचार। माॅर्डन यूटोपियन सोसाइटी की ओर से थारू राजकीय इंटर काॅलेज में वसंतोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी-2021 का आयोजन किया गया। इस बीच कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांधा। रविवार को आयोजित आयोजन का शुभारंभ राजीव नवोदय स्कूल की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद नोजगे …
खटीमा, अमृत विचार। माॅर्डन यूटोपियन सोसाइटी की ओर से थारू राजकीय इंटर काॅलेज में वसंतोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी-2021 का आयोजन किया गया। इस बीच कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांधा।
रविवार को आयोजित आयोजन का शुभारंभ राजीव नवोदय स्कूल की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद नोजगे हैप्पी की बालिकाओं ने नृत्य, गीत प्रस्तुत किया। तारा बाल सेवा संस्थान के छात्रों ने योग, प्रणायाम से निरोग रहने का संदेश दिया। नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कुमाऊंनी होली से समां बांधा। इस बीच पुष्प प्रदर्शनी में खटीमा फाइबर्स लिमिटेड से आए विभिन्न प्रजातियों के पुष्प पौधे छाए रहे। ईस्टर इंडस्ट्रीज, नोजगे हैप्पी, साहनी पौंधशाला नानकसागर, डाॅ. लता जोशी, रोहिणी बिष्ट, केएस रौतेला, रमेश सिंह रावत, पीके सक्सेना, डाॅ. सुनीता रतूड़ी, डाॅ. रवि प्रताप सिंह, डाॅ. आयुष आदि पुष्प प्रेमियों ने िसवूमत में अपने पुष्पों का प्रदर्शन किया।
इस बीच कवि सम्मेलन में रुद्रपुर के डाॅ. सबाहत हुसैन खां, पंतनगर के डाॅ. ओमशकर मिश्रा, हल्द्वानी के गौरव त्रिपाठी, पुष्पा जोशी, सरिता पंथी, डाॅ. रूप चंद्र शास्त्री, दया भटट, राम रतन यादव, राधे तिवारी राधे गोपाल, आकाश प्रभाकर, डाॅ. एमपी पांडेय, नूर ए निशां, रविंद्र रवि, डाॅ. सिद्धेश्वर सिंह, डाॅ. चंद्रशेखर जोशी ने अपनी कविताओं से जन समूह को मंत्र मुग्ध किया। संचालन कवि राज सक्सेना ने किया।
आयोजक सोसाइटी के अध्यक्ष डाॅ. चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि कोविड काल की नकारात्मक सोच से उबारने के लिए पुष्प प्रदर्शनी व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की प्रमुख संस्थाओं, प्रमुख स्कूलों, पुष्प प्रेमियों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में खटीमा फाइर्बस के डाॅ. रस्तोगी, ईस्टर इंडस्ट्रीज के सुनील गुप्ता, मार्डन यूटोपियन संस्था के पूरन बिष्ट, डाॅ. सिराज अहमद, नरेंद्र रौतेला, केदार रौतेला, पंकज भटट,टविंकल दत्ता, रमेश सिंह रावत, शरद सक्सेना, कैलाश पांडे, चंद्रशेखर अटवाल, सुरेंद्र कौर हैप्पी मैम आदि मौजूद रहीं।
ओपन क्विज में श्रीतेश प्रकाश, नितिन ओली व कृति अटवाल रहे अव्वल
खटीमा। माॅर्डन यूटोपियन सोसाइटी की ओर से ओपन क्विज कंप्टीशन में शिक्षा भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल के श्रीतेश प्रकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नोजगे पब्लिक स्कूल के नितिन ओली द्वितीय, नानकमत्ता पब्लिक स्कूल की कृति अटवाल तृतीय रहीं। बता दें कि कंप्टीशन का पहला चरण जनवरी माह में संपन्न हो गया, लेकिन कोविड 19 के कारण इसका फाइनल नहीं हो पाया। मंत्रा क्लब सभागार में द्वितीय चरण में आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर 51 सौ रुपये व द्वितीय पर 11 सौ रुपये, तृतीय पर 500 रुपये नगद पुरस्कार दिया। इससे पूर्व संस्था द्वारा समसामयिक विषयों पर कई राउंड में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए।
