फिल्म ‘लूप लपेटा’ में तापसी पन्नू संग राज भसीन, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता ताहिर राज भसीन की रोमांटिक जोड़ी ‘लूप लपेटा’ में नजर आयेगी। तापसी (सावी) और ताहिर राज भसीन (सत्या) के पहले लुक का अनावरण करने के बाद, ‘लूप लपेटा’ के निर्माताओं ने एक नया फोटो जारी किया है, इस बार फिल्म के मुख्य कलाकार रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता ताहिर राज भसीन की रोमांटिक जोड़ी ‘लूप लपेटा’ में नजर आयेगी। तापसी (सावी) और ताहिर राज भसीन (सत्या) के पहले लुक का अनावरण करने के बाद, ‘लूप लपेटा’ के निर्माताओं ने एक नया फोटो जारी किया है, इस बार फिल्म के मुख्य कलाकार रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है।

तापसी पन्नू ने भी मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक्टर ताहिर राज भसीन के साथ काम करती नजर आ रही हैं। ये एक काफी रोमांटिक तस्वीर है। जिसमें ताहिर तापसी की गोद में सिर रखकर बैठे हुए हैं और तापसी ने ताहिर के सिर पर अपना सिर रखा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

अभिनेत्री ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- सत्य के लिए, ये पहली नजर का प्यार था और मैं…. मैं बहुत भाग चुकी थी। अब बस पांव टिकाना चाहती थी। जिंदगी से मार खाने की हमें आदत हो गई थी। इसलिए हमने एक दूसरे को ही अपना पेन किलर बना लिया। चलिए आग और बर्फ की दुनिया में प्रवेश करते हैं। जाहिर है कि तापसी ताहिर की अपकमिंग फिल्म एक ट्रैजिक लव स्टोरी होगी।

मूल कहानी में एक लड़की ऐसे पेचिंदा हालत में होती है के उसके पास जल्द से जल्द किसी झोल में फंसे अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर) और आयुष माहेश्वरी निर्मित, विख्यात विज्ञापन फिल्म निर्माता आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित ‘लूप लपेटा’ इसी वर्ष रिलीज होगी।

तापसी पन्नू ने अपने काम के जरिए खुद को बॉक्स ऑफिस पर साबित किया है। उनके करियर का ग्राफ बॉलीवुड में काफी तेजी से ऊपर गया है और उन्होंने हिंदी सिनेमा को थप्पड़ और पिंक जैसी कई इन डेप्थ फिल्में दी हैं।

संबंधित समाचार