पंतनगर: तीन माह से नहीं मिला वेतन, धरने पर बैठे सैकड़ों मजदूर
अमृत विचार, पंतनगर। पंतनगर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने प्रशासन भवन पर धरना दिया। 3 माह से रुके वेतन देने और माह में 26 दिन मजदूरी किये जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज …
अमृत विचार, पंतनगर। पंतनगर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने प्रशासन भवन पर धरना दिया। 3 माह से रुके वेतन देने और माह में 26 दिन मजदूरी किये जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर ठेका कर्मियों की मांगो को जायज बताते हुए समर्थन दिया।
इस दौरान बेहड़ ने कहा कि इन कर्मचारियों को 3 माह से बिना वेतन दिये कार्य कराकर इनका शोषण किया जा रहा है। उन्होने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन तथा शासन बजट आवंटन कर अति शीघ्र इनको वेतन का भुगतान करें। साथ ही इनकी अन्य समस्याओं का भी शीघ्र ही निस्तारण करें अन्यथा की स्थिति में उन्होने प्रशासन भवन पर पूर्ण रुप से धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी और कहा कि इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
वहीं, यूनियन नेताओं ने विश्वविद्यालय में वर्ष 2003 से पूर्व में दैनिक वेतन पर कार्यरत 300 ठेका कर्मचारियों की मांग को दोहराते हुए कहा कि इन लोगों को ठेका से हटाकर पूर्व की भांति दैनिक वेतन पर किया जाए।
धरने पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष व इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, महामंत्री ओएन गुप्ता, डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, प्रकाश, छोटेलाल वाल्मीकि, पतरस, नागेंद्र, हकीम, पृथ्वी, दयाल सिंह बिष्ट, जोगिंदर, रामदरश इत्यादि श्रमिक नेता उपस्थित थे।
धरने पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष व इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, महामंत्री ओएन गुप्ता, डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, प्रकाश, छोटेलाल वाल्मीकि, पतरस, नागेंद्र, हकीम, पृथ्वी, दयाल सिंह बिष्ट, जोगिंदर, रामदरश इत्यादि श्रमिक नेता उपस्थित थे।
