हल्द्वानी: पीसीसीएफ ने किया वनाग्नि मास्टर कंट्रोल रूम का शुभारंभ
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रमुख वन संरक्षक राजीव कुमार ने हीरानगर स्थित तराई पूर्वी वन डिविजन के कार्यालय में फॉरेस्ट फायर के मास्टर कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानव वन्यजीव प्रबंधन और वनाग्नि को लेकर वन विभाग बहुत संजीदा है इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे टोल फ्री नंबर(1800-180-4075) के जरिए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रमुख वन संरक्षक राजीव कुमार ने हीरानगर स्थित तराई पूर्वी वन डिविजन के कार्यालय में फॉरेस्ट फायर के मास्टर कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानव वन्यजीव प्रबंधन और वनाग्नि को लेकर वन विभाग बहुत संजीदा है इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे टोल फ्री नंबर(1800-180-4075) के जरिए वनाग्नि मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की सूचना दी जा सकती है।
इन सूचनाओं पर वन विभाग की टीम तुरंत रिस्पांस करेगी। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक डॉ तेजस्विनी पाटील, वन संरक्षक जीवन चंद जोशी संदीप कुमार, कुंदन कुमार, हिमांशु बागरी , चंद्रशेखर जोशी, अभिलाषा सिंह ध्रुव सिंह, आर पी जोशी आदि मौजूद थे।
अमृत विचार।
