रुद्रपुर: धोखाधड़ी में एक वकील समेत तीन पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। एक महिला की मृत्यु के बाद उसकी जीवन बीमा पॉलिसी के रूपये धोखाधड़ी से हड़पने के मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में एक वकील समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार भद्ईपुरा निवासी रिंकू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व …

रुद्रपुर,अमृत विचार। एक महिला की मृत्यु के बाद उसकी जीवन बीमा पॉलिसी के रूपये धोखाधड़ी से हड़पने के मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में एक वकील समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार भद्ईपुरा निवासी रिंकू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी माता की मृत्यु हो गई थी। वहीं माता के नाम पर एक जीवन बीमा पाॅलिसी कर रखी थी। जो माता की मृत्यु के बाद तीना भाईयों में बराबर-बराबर बंटनी थी। आरोप है कि उसके दो भाईयों ने एक वकील के साथ मिलकर उस पाॅलिसी को फर्जी कागजात तैयार धोखाधड़ी से उसके हिस्से के तीन लाख 20 हजार रूपये हड़प लिये। मामले में पुलिस ने विपिन यादव, दीपक यादव और डीएम जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार