हल्द्वानी: महाराष्ट्र पुलिस का छापा, रेप का आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी,अमृत विचार। महाराष्ट के नागपुर थाना क्षेत्र में एक होटल कारोबारी महिला से रेप का आरोपी हल्द्वानी में छिपा था। सर्विलांस के सहारे नागपुर पुलिस ने यहां एक होटल में छापा मारकर आरोपी को पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया। रेप के अलावा दंपत्ति पर होटल कारोबारी से धोखाधड़ी का भी आरोप है। प्रभारी एसपी सिटी …
हल्द्वानी,अमृत विचार। महाराष्ट के नागपुर थाना क्षेत्र में एक होटल कारोबारी महिला से रेप का आरोपी हल्द्वानी में छिपा था। सर्विलांस के सहारे नागपुर पुलिस ने यहां एक होटल में छापा मारकर आरोपी को पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया। रेप के अलावा दंपत्ति पर होटल कारोबारी से धोखाधड़ी का भी आरोप है।
प्रभारी एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि नागपुर में एक होटल कारोबारी महिला ने मूल रूप से पिथौरागढ़ के थाना जाजरदेवल निवासी पंकज पटियाल पर रेप के आरोप में दो फरवरी को केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पंकज ने महिला कारोबारी से रेप किया। पंकज और उसकी पत्नी पर पीड़ित होटल कारोबारी से धोखाधड़ी और गबन का भी आरोप है। इस केस की जांच करते हुए नागपुर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन हल्द्वानी में मिली।
इसके बाद हल्द्वानी कोतवाली में आमद दर्ज कराने के साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी दंपति को नैनीताल रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो दिन से हल्द्वानी में छिपे थे। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड के बाद नागपुर पुलिस आरोपियों को लेकर वापस रवाना हो गई।
