खटीमा: नहीं थम रही स्मैक की तस्करी, एक और गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। एसएसबी के निर्देश पर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी हैं। सीओ मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं कोतवाल नरेश चैहान के नेतृत्व में गठित टीम …

खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। एसएसबी के निर्देश पर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी हैं। सीओ मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं कोतवाल नरेश चैहान के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को खानका मजार के पीछे मैदान में फरमान उर्फ फुकना निवासी वार्ड चार इस्लामनगर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि फरमान दो बार पहले भी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका हैं। पुलिस टीम में कोतवाल के अलावा एसएसआई लक्ष्मण सिंह, एसआई होशियार सिंह, कांस्टेबल नासिर, शहनवाज अंसारी, तपेंद्र जोशी, नवीन कन्याल शामिल थे।

चार माह के अंदर 10 किलो चरस और 66.65 ग्राम स्मैक पकड़ी

खटीमा। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार माह में 10 किलो चरस और 66.65 ग्राम स्मैक के साथ 14 तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। बता दें कि क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर है। इसे लेकर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की ओर से अभियान चलाकर तस्करों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने 17 नवंबर 2020 से अब तक चलाए अभियान में 14 तस्करों को पकड़ा है। कोतवाल नरेश चैहान ने बताया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार