हल्द्वानी: तेल चाेरी करते पकड़े गए, पब्लिक ने किए हाथ साफ फिर बालों में चलाया उस्तरा
अमृत विचार, हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट कारोबारी और स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को वाहन से डीजल चुराते रंगे हाथ दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने तीनों की जमकर धुनाई लगा दी। उस्तरे से तीनों के सिर के बाल उतार दिए। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तेल चोरी के आरोपियों पर केस दर्ज कर …
अमृत विचार, हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट कारोबारी और स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को वाहन से डीजल चुराते रंगे हाथ दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने तीनों की जमकर धुनाई लगा दी। उस्तरे से तीनों के सिर के बाल उतार दिए। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तेल चोरी के आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
गौजाजाली निवासी गुलजार खां पुत्र गोरे खां ने अपना ट्रक आंवला चौकी गेट के पास खड़ा किया था। देर रात तीन युवक ट्रक के पास पहुंचे और टैंक खोलकर डीजल चुराने लगे। इस बीच आहट होने पर आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने डीजल चोरी कर रहे युवकों को दबोच लिया। ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंच गया।
उन्होंने आरोपियों की धुनाई लगाने के बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों की पहचान मनोज, शुभम मौर्या, अमित निवासी आंवला चौकी गेट के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से ट्रक से चुराया 8 लीटर डीजल, तीन गेलन, चाकू आदि प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार तीनों नशे के आदी हैं। लत पूरी करने के लिए ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे। चुराए गए तेल को बेचकर नशा खरीदते थे। आरोपियों को कोर्ट पेश करने की कार्यवाही चल रही है। इधर आरोपी पक्ष के परिजनों ने मारपीट और बाल उतारने पर नाराजगी जताई।
