रुद्रपुर: घर से बाजार गई मामी-भांजी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। रम्पुरा क्षेत्र से मामी-भांजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई। मामले में पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक भमरौला निवासी राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री उसके साले की पत्नी के घर भदईपुरा गई हुई थी। बीती 17 फरवारी को उसकी पुत्री और …

रुद्रपुर,अमृत विचार। रम्पुरा क्षेत्र से मामी-भांजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई। मामले में पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भमरौला निवासी राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री उसके साले की पत्नी के घर भदईपुरा गई हुई थी। बीती 17 फरवारी को उसकी पुत्री और साले की पत्नी दोनो बाजार जाने की बात कहकर गई थी। लेकिन वह दोनो शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। राजेन्द्र ने दोनों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुये पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने दोनो की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनो की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार