हल्द्वानी: कोविड काल में किए गुडवर्क के लिए एसएसआई को मिला सम्मान
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल में किए गए काम पर हल्द्वानी कोतवाली के एसएसआई कैलाश सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। बुधवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में पहुंचकर एसएसआई कैलाश सिंह नेगी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि कोविड काल के दौरान एसएसआई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल में किए गए काम पर हल्द्वानी कोतवाली के एसएसआई कैलाश सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। बुधवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में पहुंचकर एसएसआई कैलाश सिंह नेगी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि कोविड काल के दौरान एसएसआई ने बेसहारों को खाना खिलाकर उनकी सहायता की। इसके अलावा मंगल पड़ाव और टीपी नगर चौकी प्रभारी रहते हुए भी सामाजिक कार्यों से हमें जुड़े रहे। उनकी कार्यप्रणाली से व्यापारी और आमजन में पुलिस की बेहतर छवि बनी। उम्मीद जताई कि अब कोतवाली में एसएसआई प्रथम का पद संभालने के बाद और बेहतर काम करेंगे। सम्मान पर एसएसआई ने समिति का आभार जताया। सम्मानित करने वालों में समिति अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, हाजी नफीस, प्रेम मदान, खीमानंद शर्मा, इंद्र कुमार भुटियानी, पंकज बोहरा, रिंकू आनंद, राजेश पुरी आदि थे।
