हल्द्वानी: नगर आयुक्त का आदेश, 3 दिन के भीतर दें स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम कर्मियों की लापरवाही पड़ गई भारी। नगर आयुक्त जीएस मर्तोलिया ने 22 लापरवाह कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को नगर आयुक्त ने कार्यालय के विभिन्न पटल कार्यालयों में छापेमारी की थी। मौके से 22 लिपिक नदारद पाए गए थे। इससे पूर्व …

 हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम कर्मियों की लापरवाही पड़ गई भारी। नगर आयुक्त जीएस मर्तोलिया ने 22 लापरवाह कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को नगर आयुक्त ने कार्यालय के विभिन्न पटल कार्यालयों में छापेमारी की थी। मौके से 22 लिपिक नदारद पाए गए थे।

इससे पूर्व 17 फरवरी को भी निरीक्षण के दौरान 28 कर्मचारी गायब पाए गए थे। जिनका वेतन काटने का आदेश दिया गया था, मगर इनमें से 12 कर्मचारी अवकाश पर चले गए थे। कर्मचारियों के इस रवैये से नाराज नगर आयुक्त ने कार्यालय अधीक्षक श्याम सिंह खत्री को निर्देशित किया कि वे दोनों दिन अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई या वेतन कटौती सुनिश्चित करें।

कार्यालय अधीक्षक खत्री ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले सभी 22 कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो वेतन कटौती या अन्य दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके बावजूद आलम यह है कि नगर निगम कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना भी आवश्यक नही समझते।

संबंधित समाचार