किच्छा: महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 मार्च से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में 49 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 49 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 21 …

किच्छा, अमृत विचार। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में 49 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 49 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 21 मार्च तक बरेली (यूपी) में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड सीनियर महिला खिलाड़ियों का चयन 7 मार्च को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में किया जाएगा। डॉ. सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में उत्तराखंड का स्थाई निवासी ही प्रतिभाग कर सकता है। पूरी प्रक्रिया के बाद ही चयनित टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

7 मार्च को आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आधार कार्ड, उत्तराखंड का स्थाई निवास प्रमाण पत्र, 6 फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। डॉ. सिंह ने जनपद इकाई से जुड़े सभी खिलाड़ियों एवं अन्य हैंडबॉल खिलाड़ी जो कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहते हैं ,उन्हें चयन प्रक्रिया में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार