हल्द्वानी: लूटकांड का सातवां आरोपी भी गिरफ्तार, आठवें की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं के ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लूटकांड का सातवां आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे नगला से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद से आरोपी लालकुआं में छिपा था और अब रेल के माध्यम से भागने की फिराक में था। दूसरी ओर पुलिस ने लूटकांड के सूत्रधार और पीड़ित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं के ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लूटकांड का सातवां आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे नगला से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद से आरोपी लालकुआं में छिपा था और अब रेल के माध्यम से भागने की फिराक में था। दूसरी ओर पुलिस ने लूटकांड के सूत्रधार और पीड़ित के करीबी आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

सीओ सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि सातवें आरोपी यूपी के बरेली निवासी प्रदीप तिवारी को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कोर्ट पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस ने इस केस में प्रकाश में आए ट्रांसपोर्टर के एक करीबी की तलाश तेज कर दी है। इसी व्यक्ति ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी का भेद लूटकांड के आरोपियों को बताया था।

इसकी सूचना के आधार पर ही लूटकांड की साजिश रची गई थी। माना जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के डर से यह आरोपी भूमिगत हो गया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस लूटकांड का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से लूट की लाइसेंसी रिवाल्वर, नकदी के साथ ही अवैध हथियार भी मिले थे।

संबंधित समाचार