स्वर्ग से एक नन्हा फरिश्ता धरती पर उतरा है और उसने हमें मम्मी-डैडी बनाया है- हर्षदीप कौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गायिका हर्षदीप कौर और उनके पति मनकीत सिंह ने बुधवार को बेटे के जन्म की जानकारी दी। ‘कतिया करूं’, ‘हीर’, ‘जालिमा’ और ‘कबीरा’ जैसे गीतों के लिए लोकप्रिय हर्षदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उनके बेटे का जन्म मंगलवार को हुआ। गायिका ने पति के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते …

मुंबई। गायिका हर्षदीप कौर और उनके पति मनकीत सिंह ने बुधवार को बेटे के जन्म की जानकारी दी। ‘कतिया करूं’, ‘हीर’, ‘जालिमा’ और ‘कबीरा’ जैसे गीतों के लिए लोकप्रिय हर्षदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उनके बेटे का जन्म मंगलवार को हुआ।

गायिका ने पति के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, ”स्वर्ग से एक नन्हा फरिश्ता धरती पर उतरा है और उसने हमें मम्मी-डैडी बनाया है। हमारा जूनियर ‘सिंह’ आ चुका है। हम बेहद खुश हैं।”

मनकीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को साझा किया और पत्नी के साथ तस्वीर पोस्ट की। हर्षदीप कौर ने 2015 में अपने बचपन के दोस्त मनकीत सिंह से पांरपरिक रीति रिवाज से शादी की थी।

संबंधित समाचार