हल्द्वानी: यूओयू में स्थापित हुआ रेडॉन जीओ स्टेशन, शोध को मिलेगा बढ़ावा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुंबई के सहयोग से रेडॉन का जीओ स्टेशन स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य मिट्टी में रेडॉन की मात्रा को मापने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक रेडियोधर्मिता से संबंधित शोध कार्य भविष्य में किया जाएगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओपीएस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुंबई के सहयोग से रेडॉन का जीओ स्टेशन स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य मिट्टी में रेडॉन की मात्रा को मापने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक रेडियोधर्मिता से संबंधित शोध कार्य भविष्य में किया जाएगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी ने रेडॉन जीओ स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रोफेसर नेगी ने बताया कि यह रेडॉन जीओ स्टेशन मिट्टी में रेडॉन की मात्रा को मापने के साथ-साथ भविष्य में भू-विज्ञान और भौतिक विज्ञान के शोध के छात्रों के लिए शोध के संबंधित अवसर भी प्रदान करेगा।
कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने रेडॉन जीओ स्टेशन स्थापित करने के लिए यूओयू में सही जगह चिह्नित की। प्रोफेसर पंत ने बताया कि रेडॉन जीओ स्टेशन मिट्टी में रेडॉन की मात्रा से संबंधित डाटा हर 15 मिनट में भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर को उपलब्ध कराएगा।
भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक मनीष जोशी की ओर से यूओयू में कार्यरत बालम दफौटी को रेडॉन जीओ स्टेशन की टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर एचएस नयाल और क्षेत्रीय सहायक निदेशक बृजेश बनकोटी आदि मौजूद रहे।
