हल्द्वानी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हल्द्वानी में होगी महिला रन फॉर फन रेस
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में महिला रन फॉर फन रेस और महिला फुटबॉल मैच खेला जाएगा। बुधवार को कोऑपरेटिव बैंक सभागार में सीडीओ एनएस भंडारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के होने वाले कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजनों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में महिला रन फॉर फन रेस और महिला फुटबॉल मैच खेला जाएगा। बुधवार को कोऑपरेटिव बैंक सभागार में सीडीओ एनएस भंडारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के होने वाले कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजनों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि रन फॉर फन रेस एमबीपीजी कॉलेज से शुरू होकर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में समाप्त होगी। यह रेस ओपन टू ऑल होगी। रेस में पहले आने वाले पांच हजार, दूसरे को तीन हजार व तीसरे नंबर पर आने वाले को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 10 प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने खेल अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर लें।
पुलिस रेस के दौरान यातायात व सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। शिक्षा अधिकारी स्कूलों में बालिकाओें को लेकर आएंगे जो रेस में हिस्सा लेंगी। सीडीओ ने कहा कि रेस में हिस्सा लेने वाली सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट व आर्गेनिक होली कलर दिए जाएंगे। सभी अधिकारियों को रेस शुरू व समापन पर मास्क, सेनिटाइजन, पेयजल, टैंट माइक आदि की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीओ बीएस धौनी, एसीएमएओ डॉ. रश्मि पंत, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, डीओ पीआरडी दीप्ति जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद रहे।
