काशीपुर: 13 से 30 अप्रैल के बीच चैती मेला लगाने पर बनी सहमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। चैती मेले को लेकर एसडीएम ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान 13 से 30 अप्रैल के बीच चैती मेला लगाने पर सहमति बनी हैं। रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजने की बात कही गई। बुधवार को डीएम रंजना राजगुरू के निर्देश पर एसडीएम गौरव कुमार …

काशीपुर,अमृत विचार। चैती मेले को लेकर एसडीएम ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान 13 से 30 अप्रैल के बीच चैती मेला लगाने पर सहमति बनी हैं। रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजने की बात कही गई। बुधवार को डीएम रंजना राजगुरू के निर्देश पर एसडीएम गौरव कुमार सिंघल ने चैती मेला लगाने को लेकर पंडा परिवार और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान 13 से 30 अप्रैल तक चैती मेला लगाने पर सहमति बनी। मां बाल सुंदरी देवी डोला मार्ग का करीब 500 मीटर सड़क निर्माण कराने, पर्याप्त पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, मेला परिसर में बने शौचालय की मरम्मत कराने, प्रसाद व अचार के अलावा अन्य छोटे दुकानदारों को दुकानों के दाम में रियायत देने, मंदिरों पर अमीनों, होमगार्ड की डयुटी लगाने, झूलों की निरंतर मरम्मत कराने, पानी निकासी को परिसर का सर्वे कराने, कंट्रोल रूम, सरकारी विभागों की दुकाने, सफाई, अस्थायी पुलिस थाना बनाने, महादेव नहर की सफाई, खोखरा मंदिर आदि की पर्याप्त व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एएसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि एक अप्रैल से कुंभ शुरू हो रहा है। जहां पर प्रदेश भर अधिकांश पुलिस बल की डयुटी लगाई गई है।

जिसके चलते चैती मेले में करीब 10 फीसदी पुलिस बल की व्यवस्था करना भी बहुत मुश्किल होगा। पुलिस बल कम होने के कारण श्रद्धालुओं को नियमों के तहत पुलिस का सहयोग कराना होगा। एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि परिसर में ड्रेनेज, दुकानों के रेट, विद्युत व्यवस्था को लेकर, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ कमियां सामने आई है। जिसे पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

दुकानों के आंवटन समेत विभिन्न टैंडर प्रक्रिया एक सप्ताह बाद शुरू कर दी जाएगी। प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि चैती मेला परिसर में महाशिव रात्री पर्व पर मेला लगाया जाएगा। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, तहसीलदार वीसी पंत, सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे, एफएसओ गिरीश सिंह बिष्ट, हरदेव सिंह हेरी, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार