रुद्रपुर: किसानों के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ बेहड़ देंगे धरना
रुद्रपुर, अमृत विचार। शासन द्वारा सहकारी समितियों के बकायेदार किसानों पर आरसी जारी करने के निर्देश दिए जाने के खिलाफ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने आज धरने पर बैठने का ऐलान किया है। सोमवार सुबह बेहड़ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। बेहड़ ने बताया कि भाजपा सरकार के आदेश पर ऊधम …
रुद्रपुर, अमृत विचार। शासन द्वारा सहकारी समितियों के बकायेदार किसानों पर आरसी जारी करने के निर्देश दिए जाने के खिलाफ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने आज धरने पर बैठने का ऐलान किया है। सोमवार सुबह बेहड़ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
बेहड़ ने बताया कि भाजपा सरकार के आदेश पर ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी समितियों द्वारा किसानों पर 95क (आर सी काटने) के जो आदेश जारी किए गए हैं, उस आदेश की वापसी को लेकर प्रदर्शन किया जाएग।
उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों व कांग्रेसी नेतागणों और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
