हरदा का तंज: निशंक और अजय भट्ट को क्यों नहीं बनाया सीएम?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हरदा ने ईशारों-ईशारों में यह बयां कर दिया कि आखिर किस वजह से निशंक और अजय भट्ट को सीएम नहीं बनाया गया। साथ ही राज्य कैबिनेट के ऐसे बागी मंत्रियों पर निशाना साधा जो कांग्रेस सरकार से बीजेपी में शामिल होकर मंत्री बन गए। हालांकि समझदार समझ गए हैं कि हरदा का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हरदा ने ईशारों-ईशारों में यह बयां कर दिया कि आखिर किस वजह से निशंक और अजय भट्ट को सीएम नहीं बनाया गया। साथ ही राज्य कैबिनेट के ऐसे बागी मंत्रियों पर निशाना साधा जो कांग्रेस सरकार से बीजेपी में शामिल होकर मंत्री बन गए। हालांकि समझदार समझ गए हैं कि हरदा का निशाना यशपाल आर्या, हरक रावत, रेखा आर्या जैसे नेताओं पर है, जो उनकी ही पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन नेताओं को बेताज किया जाएगा की नहीं, इस पर भाजपा का आगे का हुलिया निर्भर करता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि जैसा टीएसआर गया, वैसा ही टीएसआर आया। मतलब साफ है भाजपा के पास कोई भी ऐसा चेहरा नहीं रह गया है जो मुख्यमंत्री बनने लायक हो। टीएसआर से टीएसआर आना राज्य के लोगों के लिए एक पहेली बन गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड की वो राजनीतिक हस्ती है जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार और नेताओं पर निशाना साधते रहते हैं। अब हाल ही उन्होंने ट्वीट कर राज्य में नए सीएम बनाए जाने पर भाजपा पर तंज कसा है। उनके शब्दों से लगता है कि वह भी भाजपा द्वारा तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने से हैरान हैं। साथ ही नया सीएम बनने से पहले कई प्रमुख चेहरों के नाम के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी गई।

क्या किया ट्वीट

संबंधित समाचार