हल्द्वानी: निर्मल का एनडीए में सेलेक्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। चंद्रानगर कालोनी छड़ायल निवासी निर्मल जोशी का एनडीए में सेलेक्शन हुआ है। एनडीए की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को आई थी, जिसमें निर्मल ने ऑल इंडिया में 326 रैंक हासिल की। निर्मल के पिता दिनेश चंद्र जोशी आर्मी में कार्यरत है और जम्मू में तैनात है। वहीं, माता भागीरथी जोशी का कुसुमखेड़ा में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चंद्रानगर कालोनी छड़ायल निवासी निर्मल जोशी का एनडीए में सेलेक्शन हुआ है। एनडीए की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को आई थी, जिसमें निर्मल ने ऑल इंडिया में 326 रैंक हासिल की। निर्मल के पिता दिनेश चंद्र जोशी आर्मी में कार्यरत है और जम्मू में तैनात है। वहीं, माता भागीरथी जोशी का कुसुमखेड़ा में ब्यूटी पार्लर है। निर्मल ने पहली बार में एनडीए परीक्षा में सफलता हासिल की है।
निर्मल के मुताबिक, कक्षा पांच तक की पढ़ाई अल्मोड़ा के होली एंजिल स्कूल और कक्षा छह से लेकर 12 तक की पढ़ाई काठगोदाम के नैनी वैली स्कूल में हुई है। निर्मल का कहना है कि उसके पिता भी आर्मी में है और बचपन से ही उसे आर्मी की वर्दी से प्यार है। इसके चलते उसने एनडीए परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। वहीं, दूसरी ओर निर्मल के एनडीए में सेलेक्शन की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। शनिवार दिन भर लोगों का बधाई देने को तांता लगा रहा।
