आग से खाक हुई तीन झोपड़ियां, 14 हुए बेघर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में गौला किनारे तीन झोपड़ियां आग से खाक हो गई। अग्निकांड में तीन परिवारों का पूरा घरेलू सामान और नकदी राख हो गई। इन परिवारों के 14 सदस्यों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। निर्मला कांवेंट स्कूल के सामने रेलवे पटरी पार लखीमपुर खीरी के तीन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में गौला किनारे तीन झोपड़ियां आग से खाक हो गई। अग्निकांड में तीन परिवारों का पूरा घरेलू सामान और नकदी राख हो गई। इन परिवारों के 14 सदस्यों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा।

निर्मला कांवेंट स्कूल के सामने रेलवे पटरी पार लखीमपुर खीरी के तीन श्रमिक परिवार घास-फूंस और लकड़ी की झोपड़ी बनाकर रहते थे। रविवार दोपहर एक झोपड़ी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पास की दो झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मिनटों में आग से तीनों झोपड़ियां खाक हो गई। पीड़ित भाई अनुज, जैकी और वीरू ने बताया कि मजदूरी कर जोड़ी गई नकदी के साथ ही सारा घरेलू सामान खाक हो गया। उनके पास न तो सिर छुपाने के लिए छत बची और न ही खाने के लिए पैसे। उधर खबर का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार नितेश डांगर ने मौके पर पहुंच पीड़ितों का हाल जाना और कच्चा राशन उपलब्ध कराया।

नशेड़ियों की करतूत से लगी आग
हल्द्वानी। पीड़ितों ने आशंका जताई कि कुछ नशेड़ियों की करतूत के चलते आग लगी होगी। झोपड़ी के पास अक्सर कुछ लोग स्मैक, चरस का नशा करने आते थे। हो सकता है कि उन्होंने जलती बीड़ी-सिगरेट आसपास फेंक दी हो, जिससे आग फैल गई।

संबंधित समाचार