हल्द्वानी: सरकारी बैंक बचाओ देश बचाओ को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी बैंक बचाओ देश बचाओ के तहत आज बैंकों के कर्मचारियों ने आज से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। एसबीआई और राष्ट्रीयकृत बैंक आज बंद हैं। बैंकों की हड़ताल का समर्थन में नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन भी आगे आया है। बैंकों के बंद होने से आम जनता को परेशानी का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी बैंक बचाओ देश बचाओ के तहत आज बैंकों के कर्मचारियों ने आज से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। एसबीआई और राष्ट्रीयकृत बैंक आज बंद हैं। बैंकों की हड़ताल का समर्थन में नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन भी आगे आया है। बैंकों के बंद होने से आम जनता को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। हालिकी एटीएम खुले होने से राहत है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हल्द्वानी क्षेत्र के बैंक कर्मचारी नैनीताल रोड स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा के बाहर एकत्र हैं, जंहा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि पब्लिक सेक्टर बैंकों को निजीकरण के हवाले करने और रेट्रोग्रेड बैकिंग रिफॉर्म के विरोध में हड़ताल की जा रही है।
हड़ताल को ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज ऑफ इंडिया, भारतीय राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी महासंघ, भारतीय राष्ट्रीय बैंक अधिकारी कांग्रेस, नेशनल बैंक ऑफ बैंक वर्कर्स व नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स का समर्थन हासिल है।
