हल्द्वानी: मार्च माह में ही गर्मी से बुरा हाल, गुरुवार को 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं भर में गुरुवार को इस वर्ष अब तक सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ता अधिकतम तापमान पूरी गर्मी का अहसास कराने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरुवार को तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि अब तक का कुमाऊं भर में सबसे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं भर में गुरुवार को इस वर्ष अब तक सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ता अधिकतम तापमान पूरी गर्मी का अहसास कराने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरुवार को तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि अब तक का कुमाऊं भर में सबसे अधिक तापमान है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष अधिकतम तापमान एक माह आगे चल रहा है। इसका कारण हल्के पश्चिमी विक्षोभ का आना है। इसके चलते औसतन बारिश नहीं हुई है और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि गुरुवार को तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
चार दिन तक तेज हवा चलने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिन तेज हवा चलने की संभावना है। ऐसे में किसानों को फसलों में अधिक सिंचाई नहीं करनी है। इसके साथ ही हवा के बहाव को देखते हुए सिंचाई करनी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि तेज हवा चलने के बावजूद अधिक सिंचाई करने से फसल गिर सकती है। इससे उपज में कमी तो आएगी ही और किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
