हल्द्वानी : आखिरकार एसडीएम प्रतीक जैन पहुंचे मुक्तेश्वर, सुनीं जनता की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से पेयजल व्यवस्था को लेकर परेशान मुक्तेश्वर वासियों की समस्या सुनने आखिरकार एसडीएम प्रतीक जैन रविवार को मुक्तेश्वर पहुंचे। लोगों ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग के साथ बदहाल सड़क,स्ट्रीट लाइट,पार्किंग व्यवस्था जैसी तमाम मूलभूत व्यवस्थाओं के बारे में उनका ध्यानाकर्षण किया। लोगों से वार्ता के दौरान एसडीएम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से पेयजल व्यवस्था को लेकर परेशान मुक्तेश्वर वासियों की समस्या सुनने आखिरकार एसडीएम प्रतीक जैन रविवार को मुक्तेश्वर पहुंचे। लोगों ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग के साथ बदहाल सड़क,स्ट्रीट लाइट,पार्किंग व्यवस्था जैसी तमाम मूलभूत व्यवस्थाओं के बारे में उनका ध्यानाकर्षण किया।

लोगों से वार्ता के दौरान एसडीएम प्रतीक जैन ने शीघ्र ही सर्वे करवा पानी की व्यवस्था सुधारे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन के भीतर सर्वे करा संबंधित अधिकारी रिपोर्ट साैंपेंगे जिसके बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। बताते चलें कि शनिवार को क्षेत्र की मातृशक्ति पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गयी थी और तब तक धरने पर बैठने की बात कही थी जब तक क्षेत्र में पानी की समस्या के निराकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच जाता। बहरहाल रविवार को एसडीएम प्रतीक जैन और जनता के बीच हुए संवाद से लोगों में एक बार फिर पेयजल व्यवस्था चकाचक होने की उम्मीद जगी है देखना होगा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण कब तक हो पाता है। इस मौके पर सिद्धार्थ पांडे, इंदर गिनवाल, मनोज भट्ट,गौरव नयाल,रवि सिंह,गणेश बोरा,भगीरथ बोरा,पुष्पा बोरा,रेखा गिनवाल सहित तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार