काशीपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल का रिचार्ज कराने को कहकर घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे लाइन ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया …

काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल का रिचार्ज कराने को कहकर घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे लाइन ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

हेमपुर चांदपुर निवासी अंकित कुमार (18) पुत्र कृष्ण कुमार दसवीं का छात्र है। बीती रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर से मोबाइल में रिचार्ज कराने को कह कर निकला था। रात में करीब 2:30 बजे रेलवे कर्मचारी ट्रेन की पटरी ठीक करने पहुंचे तो फिरोजपुर के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने मृतक युवक की शिनाख्त अंकित कुमार के रूप में की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन भाईयों तथा एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक के पिता कृष्ण कुमार हेमपुर डिपो आर्मी में तैनात हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार