बरेली: जिले में निकले 28 नए संक्रमित
अमृत विचार, बरेली। जिले में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित हुए लोगों में बरेली रेंज के पूर्व आईजी की पत्नी व उनका फालोअर, सिविल लाइंस में एक ही परिवार के …
अमृत विचार, बरेली। जिले में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
संक्रमित हुए लोगों में बरेली रेंज के पूर्व आईजी की पत्नी व उनका फालोअर, सिविल लाइंस में एक ही परिवार के तीन सदस्य, आईवीआरआई गेस्ट हाउस में संक्रमित निकले है।
बता दें कि आकाशपुरम, ट्यूलिप ग्रेस अपार्टमेंट, कुर्मांचल नगर, सिविल लाइंस, शांति विहार, राजेंद्र नगर, सीएचसी बहेड़ी, सिद्धार्थ नगर, सुभाष नगर, सीबीगंज, चकरपुर, ग्रीन पार्क, बंसत सिनेमा, रिच्छा, कौशांबी इंक्लेव आदि में संक्रमित निकले है।
