खटीमा: सुरई वन रेंज में वृद्ध नर भालू मिला मृत, अंग सुरक्षित
खटीमा, अमृत विचार। वन्य जीवों के लिए प्रमुख उप प्रभाग के सुरई वन रेंज में एक नर भालू मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में उसके सभी अंग सुरक्षित होने पर राहत मिली। भालू के वृद्ध आयु 15-17 वर्ष आंकी गई। भालू की औसत आयु 20 वर्ष बताई गई। पशु चिकित्सकों …
खटीमा, अमृत विचार। वन्य जीवों के लिए प्रमुख उप प्रभाग के सुरई वन रेंज में एक नर भालू मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में उसके सभी अंग सुरक्षित होने पर राहत मिली। भालू के वृद्ध आयु 15-17 वर्ष आंकी गई। भालू की औसत आयु 20 वर्ष बताई गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने उसका मौके पर ही पोस्टमार्टम किया।
एसडीओ शिवराज चंद ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे सुरई वन रेंज के कक्षा संख्या 18 में एक भालू के मृत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर एसडीओ के साथ रेंजर सुधीर कुमार आदि ने मौका मुआयना किया। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले। देर शाम को घटना स्थल पर ही पशु चिकित्सक डाॅ. एसके शर्मा, झनकट के पशु चिकित्सक डाॅ. कोमल सिंह ने पोस्टमार्टम किया। इस मामले में रेंजर कुमार ने बताया कि नर भालू वृद्ध व करीब 15 से 17 वर्ष का था। जबकि भालू की औसत आयु करीब 20 वर्ष है। इस दौरान वन दरोगा जयदीप जोशी, मनोज बिष्ट आदि वन कर्मी मौजूद रहे।
