अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों को बेचने जा रहा था स्मैक, गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। हल्द्वानी से स्कूली बच्चों को स्मैक बेचने के लिए अल्मोड़ा ला रहे एक युवक को पुलिस ने बेस तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद अब अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी को …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। हल्द्वानी से स्कूली बच्चों को स्मैक बेचने के लिए अल्मोड़ा ला रहे एक युवक को पुलिस ने बेस तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद अब अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर इन दिनों सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस टीम बेस तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान टीम ने युवक कमल सिंह लटवाल पुत्र चंदन सिंह लटवाल निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी की चेकिंग की तो उसके पास से 12.06 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर ला रहा था और इसे वह अल्मोड़ा में महंगे दामों में स्कूली बच्चों को बेचने वाला था। पुलिस ने स्मैक को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी भट्ट ने कहा है कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए युवाओं को लगातार नशे की लत लगा रहे हैं। जिसके लिए पुलिस सघनता से अभियान चला रही है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज भाकुनी, ओमप्रकाश नेगी, विजय आगरी, विजय आगरी, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि मौजूद रहे।
कोरोना नियमों के उल्लघंन पर लगाया जुर्माना
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहां पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। वहीं नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पंकज कुमार भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक मास्क ना पहनने वाले 142 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिनसे जुर्माने के रूप में 26 हजार रुपये का अर्थदंड जमा करवाया गया है। एसएसपी ने जिले के सभी लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की बात कही है।
