अल्मोड़ा: समस्याओं का समाधान न होने से डाक सेवकों में आक्रोश
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। संगठन के सदस्यों ने कहा है कि बार बार की मांग के बाद भी उनकी उपेक्षा जारी है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अल्मोड़ा के प्रधान डाकघर परिसर में …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। संगठन के सदस्यों ने कहा है कि बार बार की मांग के बाद भी उनकी उपेक्षा जारी है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अल्मोड़ा के प्रधान डाकघर परिसर में आयोजित संघ के दसवें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डाक सेवकों की ग्रेच्युटी के भुगतान में काफी देरी की जा रही है। जबकि हड़ताल में शामिल न होने पर भी उनका वेतन मनमाने ढंग से काटा जा रहा है। डाक सेवकों ने कहा है कि अधिकांश डाकघरों में फर्नीचर और स्टेशनरी का अभाव बना हुआ है।
लेकिन समस्याओं को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें भुवन नेगी को अध्यक्ष, देवकी मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, माधो सिंह और ललित कुमार को उपाध्यक्ष, जयागिरि गोस्वामी को सचिव, कुंदन सिंह, अशोक पांडे, बिशन राम, जगदीश चंद्र को सहायक सचिव, किशन राम को कोषाध्यक्ष, महेंद्र को सहायक कोषाध्यक्ष, गणेश, नंद किशोर और भूपाल को संगठन मंत्री, चंद्रशेचार गुरुरानी को लेखा पर्यवेक्षक बनाया गया है।
