हल्द्वानी: बढ़ने लगे कोरोना के केस, शहर के दो क्षेत्र कंटेनमेंट जाेन में तब्दील
अमृत विचार, हल्द्वानी। एक बार फिर कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। जिले के रामनगर में 22 लोगों के कोरोना संक्रमण के चलते कंटेनमेंट जाेन बनाया गया है। जबकि हल्द्वानी में चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के चलते पीलीकोठी और दो नहरिया क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जाेन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग …
अमृत विचार, हल्द्वानी। एक बार फिर कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। जिले के रामनगर में 22 लोगों के कोरोना संक्रमण के चलते कंटेनमेंट जाेन बनाया गया है। जबकि हल्द्वानी में चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के चलते पीलीकोठी और दो नहरिया क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जाेन बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को अब तक एक कोरोना पॉजिटिव का केस मिला है, जिसे आइसोलेट कर दिया गया है। इधर प्रशासन की टीम लगातार अभियान चलाकर लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन करने की अपील कर रही है साथ ही चलानी कार्रवाई भी।
