हल्द्वानी: साइबर सेल ने लौटाई ठगी गई 30 हजार की रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तल्लीताल निवासी एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने 30 हजार की रकम ठग ली। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस के साइबर सेल ने पीड़ित ने खाते में ठगी की रकम लौटा दी। थाना क्षेत्र के परिचय त्रिवेदी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना पुलिस ने मामला …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तल्लीताल निवासी एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने 30 हजार की रकम ठग ली। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस के साइबर सेल ने पीड़ित ने खाते में ठगी की रकम लौटा दी। थाना क्षेत्र के परिचय त्रिवेदी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस पर थाना पुलिस ने मामला कार्रवाई के लिए हल्द्वानी के साइबर सेल को भेज दिया। तुरंत हरकत में आए सेल ने ठगी गई रकम गेटवे पर ब्लॉक करा दी। इसके बाद जरुरी कार्रवाई के साथ ही पीड़ित के खाते में यह रकम वापस कराई। कार्रवाई करने वाली टीम में सेल के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार, सिपाही सुरेश चंद्र, अरविंद बिष्ट, अशोक रावत थे। पीड़ित ने ठगी गई रकम की पूरी रिकवरी होने पर सेल कर्मियों का आभार जताया।

पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना
पुलिस के साइबर सेल ने पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साइबर अपराध के पीड़ित 8171200003 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ठगी और धोखाधड़ी की सूचना जल्द से जल्द मिलने पर सफल कार्रवाई के आसार बढ़ जाते हैं। सेल प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना एटीएम नंबर, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी नंबर शेयर ना करें। अनजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें। अनजान क्यूआर कोड स्कैन ना करें। फेसबुक पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती ना करें। ओएलएक्स पर आर्मी पर्सन बनकर हो रही ठगी से सावधान रहें। अज्ञात व्यक्ति की वीडियो कॉल से सावधान रहें। आपका सिम बंद होने से संबंधित टैक्स्ट मैसेज पर दिए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल ना करें।

संबंधित समाचार