सुरक्षाबलों ने किया पाक प्रायोजित नार्को टेरर मॉडल का पर्दाफाश, मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रक्षा में तैनात सतर्क सुरक्षा बलों ने बुधवार को सीमा पार घुसपैठ और मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर 10 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किये जिनकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। लेफ्टिनेंट कर्नल एमरॉन मुसावी ने बताया कि यह पिछले एक …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रक्षा में तैनात सतर्क सुरक्षा बलों ने बुधवार को सीमा पार घुसपैठ और मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर 10 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किये जिनकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। लेफ्टिनेंट कर्नल एमरॉन मुसावी ने बताया कि यह पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित नार्को टेरर मॉडल का यह लगातार दूसरा पर्दाफाश है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कल रात तंगधार सेक्टर के आगे के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया और 10 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक संयुक्त अभियान में 10 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की गयी थी।

हालांकि इस बार तस्करों को एलओसी पर नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया। सेना और बीएसएफ की सतर्कता से पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ आये तस्करों को बाड़ को पार करने का अवसर नहीं मिल पाया। लेफ्टिनेंट कर्नल मुसावी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जब उन्हें ललकारा तो वे अपनी खेप छोड़कर भाग खड़े हुए। इस हरकत में शामिल करनाह तहसील के निवासियों की पहचान शुरू कर दी गयी है। स्थानीय सूत्रों ने आगामी दिनों में कुछ सरगनाओं की गिरफ्तारी की संभावना की जतायी है।

संबंधित समाचार