हल्द्वानी: रामगढ़ में आग की भेंट चढ़ा किसान का घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम हरीनगर नथुवाखान में आग की वजह से एक कास्तकार का घर राख में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां निवासी गणेश आर्या के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की वजह से घर में रखा सारा सामान राख के ढे़र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम हरीनगर नथुवाखान में आग की वजह से एक कास्तकार का घर राख में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां निवासी गणेश आर्या के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की वजह से घर में रखा सारा सामान राख के ढे़र में बदल गया। गणेश ने बताया है कि सरकारी कागजात, बच्चों की स्कूल ड्रेस ,कॉपी-किताब, जेवर, नगदी सहित लगभग सारा सामान जल गया है।

हादसे के वक्त घर पर केवल बच्चे थे, अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर का पूरा सामान तबाह हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन तब तक किसान की गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी हलांकि इस हादसे में बच्चे बाल-बाल गच गए।

आग लगने से पूरा परिवार सदमे में है। पटवारी आशा सक्सेना ने मौके पर पहुंच आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया। उधर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुन्दन चिलवाल व उपाध्यक्ष हरेन्द्र बिरोड़िया ,मोहन बिष्ट व सुरेंद्र रैक्वाल ने पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे और मदद को आश्वस्त किया।

संबंधित समाचार