बागेश्वर: एनडीआरएफ की टीम ने दिखाई तत्परता, चार मकानों तक आग पहुंचने से रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को गरूड़ के भतरिया गांव में अग्निकांड होते-होते बच गया। एनडीआरएफ की टीम ने वन विभाग को सहयोग किया तथा लगभग एक किमी की परिधि में लगी आग को बुझाया। जानकारी के अनुसार गरूड़ के भदरिया के जंगल में आज सुबह के समय आग लग गई। जिसकी …

बागेश्वर, अमृत विचार। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को गरूड़ के भतरिया गांव में अग्निकांड होते-होते बच गया। एनडीआरएफ की टीम ने वन विभाग को सहयोग किया तथा लगभग एक किमी की परिधि में लगी आग को बुझाया।

जानकारी के अनुसार गरूड़ के भदरिया के जंगल में आज सुबह के समय आग लग गई। जिसकी सूचना वन विभाग ने एनडीआरएफ को दी। एनडीआरएफ के टीम लीडर एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में विभाग की चार सदस्यीय टीम जगल को रवाना हुए। उन्होंने आग पर काबू पाया। बताया कि आग लगभग एक किमी की परिधि में लगी थी।

ग्रामीणों के अनुसार यदि समय पर आग पर काबू पाया नहीं जाता तो आग से चार मकान राख हो सकते थे क्योंकि एनडीआरएफ के यहां पहुंचने तक आग घरों से लगभग पांच मीटर दूरी तक पहुंच चुकी थी।

संबंधित समाचार