किच्छा: कोविड केयर सेंटर का सांसद भट्ट ने किया निरीक्षण
किच्छा, अमृत विचार। पुलभट्टा थाना अंतर्गत सूरजमल कॉलेज में बनाए गए 400 बैड के कोरोना केयर सेंटर का सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद भट्ट ने मौके पर मौजूद चिकित्सको से कोविड संक्रमित रोगियों का आत्मबल बढ़ाने तथा उनकी देखभाल में कोई कसर …
किच्छा, अमृत विचार। पुलभट्टा थाना अंतर्गत सूरजमल कॉलेज में बनाए गए 400 बैड के कोरोना केयर सेंटर का सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद भट्ट ने मौके पर मौजूद चिकित्सको से कोविड संक्रमित रोगियों का आत्मबल बढ़ाने तथा उनकी देखभाल में कोई कसर ना छोड़ने की बात कही।
सांसद अजय भट्ट ने पुलभट्टा स्थित सूरजमल कॉलेज में बनाए गए करोना केयर सेंटर में संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए तैयार चार सौ बैड के अस्पताल का निरीक्षण किया। सांसद भट्ट को जानकारी देते हुए सीएचसी के अधीक्षक डॉ एच सी त्रिपाठी ने बताया कि केयर सेंटर में उन रोगियों का उपचार तथा देखभाल की जाएगी ,जिन रोगियों में कोविड-19 के लक्षण नहीं होंगे तथा जिन रोगियों की घर पर होम क्वॉरेंटाइन के दौरान देखभाल संभव नहीं होगी ।
डॉ त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती दौर में आठ ऑक्सीजन बैड भी तैयार किये गए है और आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन बैड की संख्या बढ़ाई जाएगी। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि है और मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन तथा ऑक्सीजन की कालाबाजारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कालाबाजारी के अवैध कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और ऑक्सीजन के कई प्लांट उत्तराखंड में लगे हुए हैं तथा उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जा रहा है।
भट्ट ने कहा कि कोरोना की रोकथाम तथा बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए जनता को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से देश मे ऑक्सीजन की कोई नही रह गयी है तथा मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है। इस मौके पर सांसद भट्ट के साथ सूरजमल ट्रस्ट के सचिव एसएन शर्मा, विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गफ्फार खान, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, मंडी समिति चेयरमैन कमलेंद्र सेनवाल , गुलशन सिंधी ,विपिन जल्होत्रा , विवेक राय , सुरेंद्र चौधरी , सुजाहत यार खान, रईस अहमद, कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ,पुलभट्टा थाना प्रभारी विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
