अल्मोड़ा: कर्फ्यू के दौरान किया गया सैनिटाइजेशन का कार्य
अल्मोड़ा, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को लागू किए गए कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी के चलते नगर पालिका अल्मोड़ा व फायर सर्विस द्वारा नगर के अनेक मोहल्लों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के पास और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया। पालिका कर्मियों ने सुबह से ही नगर के सैनिटाइजेशन की कमान …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को लागू किए गए कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी के चलते नगर पालिका अल्मोड़ा व फायर सर्विस द्वारा नगर के अनेक मोहल्लों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के पास और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया। पालिका कर्मियों ने सुबह से ही नगर के सैनिटाइजेशन की कमान संभाल ली थी।
जिसके बाद उन्होंने चौघानपाटा से करबला, दुगालखोला, पुलिस लाइन, ऑफीसर कॉलोनी, नरसिंहबाड़ी, राजपुरा, धारानौला, मकीड़ी, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, धार की तूनी, पटवारी ट्रेनिंग सेंटर, डायट कोविड सेंटर, भातखंडे संगीत महाविद्यालय, संग्रहालय, सिंचाई विभाग, तहसीलधारा रोड व नियांजगंज में रसायन का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन का कार्य किया।
ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाया जा सके। इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर, राजपाल पंवार, बसंत पांडे, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
