हल्द्वानी: बिजली उपभोक्ता घर बैठे कैसे कर सकते है अपनी समस्याओं का निवारण जानिए…
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के दौरान जनता अपने घरों में रहकर ही बिजली नहीं आने पर अपनी शिकायत सीधे पावर स्टेशन और उसके एसडीओं से कर सकेगें। समस्या का सामाधान न होने पर वह अपनी शिकायत संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता से कर सकते है। जनता की सुविधाओं के लिए बिजली विभाग ने संबंधित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के दौरान जनता अपने घरों में रहकर ही बिजली नहीं आने पर अपनी शिकायत सीधे पावर स्टेशन और उसके एसडीओं से कर सकेगें। समस्या का सामाधान न होने पर वह अपनी शिकायत संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता से कर सकते है। जनता की सुविधाओं के लिए बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रवार सूची जारी की है।
शहर के सैंट पॅाल फीडर, नवाबी रोड-1 व 2, राजपूरा और तिकोनिया क्षेत्र में रहने वाले बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत सुभाघ नगर सब स्टेशन के नंबर-05946-220032 पर कर सकते हैं। सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्र के अवर अभियंता सत्येंद्र सिंह नेगी के मोबाइल नंगर- 9412084327 पर की जा सकती है। इसी तरह एमईएस फीडर, टाउन-1 फीडर और मुखानी फीडर की शिकायत उक्त सब स्टेशन के नंबर- 9411110457 पर बात नहीं बनने पर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता सुरेश चंद्र बहुगुणा से मोबाइल नंबर- 9411110457 पर की जा सकती है। काठ गोदाम और गायत्री फीडर की शिकायत 9412087116 पर की जा सकती है।
इसके अवर अभियंता शंकर सिंह भंडारी के नंबर-9412093139 पर की जा सकती है। इसी तरह नलकूप, दानीबंगर और कालीचौड़ की जनता अपनी शिकायत 9412087115 नंबर पर दर्ज करा सकती है। समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर अवर अभियंता शंकर सिंह भंडारी के नंबर-9412093139 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत का निवारण नहीं होने पर एसडीओ सुभाष नगर नीरज चंद्र पाण्डेय के मोबाइल नंबर- 9411113020 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसी तरह कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, बरेला रोड, रामपुर रोड और बाजार फीडर के उपभोक्ता अपनी शिकायत संबंधित नंबरों 05946-220016, 7302372889 पर शिकायत कर सकेंगे। सुनवाई नहीं होने पर अवर अभियंता विनोद चंद्र पाठक के नंबर 9412093117 पर अपनी बात कह सकते हैं। स्टेशन रोड, गांधी नगर और आजाद नगर के फीडर से जुड़ी जनता अपनी शिकायत
05946-220016, 7302372889 नंबरों के अलावा अवर अभियंता साकेब के नंबर 9412084325 पर भी कह सकती है।
इसी तरह धान मिल,उत्तर उजाल और नई बस्ती फीडर के उपभोक्ता अपनी शिकायत अवर अभियंता नवीन चंद्र पंत के मोबाइल नबर-9412093116 पर कर सकते हैं। इसके अलावा उपखंड द्वितीय के एसडीओ शशिकांत सिंह के मोबाइल नंबर-94120 93115 पर कर सकते हैं। इन सभी स्थानों पर भी सुनवाई नहीं होने पर लोग अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट के मोबाइल नंबर- 94120 93217 पर बात कहकर अपनी शिकायत कह सकते हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बिष्ट ने बताया कि कोरोना को लेकर यह नंबर जारी किए गए हैं,जिससे बिजली उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान घर बैठे ही किया जा सके।
