देहरादून: 1 मई तक बंद रहेंगे उत्तराखंड के सरकारी दफ्तर
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश के सरकार ने एक बार फिर अपने आदेशों में बदलाव किया हैं। अब सभी सरकारी दफ्तरों को एक मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले शासनादेश जारी हुए थे कि उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तर 28 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मगर अब कोरोना की …
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश के सरकार ने एक बार फिर अपने आदेशों में बदलाव किया हैं। अब सभी सरकारी दफ्तरों को एक मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। 
बता दें कि इससे पहले शासनादेश जारी हुए थे कि उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तर 28 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मगर अब कोरोना की रोकथाम हेतु फैसला आगे बढ़ा दिया गया है। मतलब एक मई तक लिए दफ्तरों को बंद किया गया है। लिहाजा देखा जाए तो उत्तराखंड में कोरोना का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन पहले से ज़्यादा संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि कई जगह कर्फ्यू लगाया गया है।
