हल्द्वानी: एसटीएच में बेवजह एंट्री पर रोक के लिए अस्पताल प्रबंधन ने की पुलिस बल की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने या आवाजाही करने वालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। महामारी के दौर में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। चिकित्सा अधिक्षक कार्यालय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने या आवाजाही करने वालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। महामारी के दौर में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। चिकित्सा अधिक्षक कार्यालय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर अस्पताल गेट पर पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराने की मांग की गई है।

कार्यालय द्वारा भेजे पत्र के मुताबिक अस्पताल में स्थापित कोविड अस्पताल में सिर्फ मेडिकल स्टॉफ व परिजनों को जाने की अनुमित रहती है, लेकिन अन्य लोग भी बगैर अनुमित के यहां प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ वे यहां उपचार कर रहे चिकित्सकों से दुर्व्यवहार भी करते हैं। ऐसे में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस निर्णय के पीछे प्रशासन की मंशा यह भी है कि वर्तमान में कोरोना के कारण मरीजों की मृत्यु भी हो जाती है और तीमारदार चिकित्सकों से बेवजह उलझने लगते है। लिहाजा अन्य मरीजों को भी परेशानी होती है और शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है।

प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व आमजन की सुविधाओं को देखते हुए अस्पताल गेट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। चिकित्सा अधिक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में आए दिन तीमारदारों के अलावा भी लोग कोविड वार्ड में प्रवेश कर जाते हैं, जबकि यहां स्पष्ट रुप से बगैर अनुमति के न जाने की हिदायत चस्पा किया गया है। मरीजों की मृत्यु पर लोग चिकित्सकों से न उलझें इसलिए यहां पुलिस बल की मांग की गई है।

संबंधित समाचार