काशीपुर: बुखार, जुकाम होने पर घर में आइसोलेट हुए बीटेक के छात्र ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र में बीटेक के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। …

काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र में बीटेक के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वैशाली कॉलोनी गली नंबर एक निवासी कुलदीप शर्मा (21) पुत्र उमेश शर्मा द्वाराहाट से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण तीन दिन पूर्व ही वह द्वाराहाट से काशीपुर स्थित अपने घर चला आया। यहां खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर उसे परिजनों ने मकान के अलग कमरे में रखा।

बताया जा रहा है कि बीती गुरुवार की रात लगभग 9 बजे परिजनों ने उसे कमरे में खाना दिया। खाना खाने के बाद उसने मच्छरों के काटने की बात कहकर अपनी मां से दुपट्टा ले लिया और दरवाजा बंद कर कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने झांक कर देखा तो कुलदीप दुपट्टे का फंदा बनाकर कमरे में फांसी पर झूलता मिला। कुलदीप के फांसी में लटकने से परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आईटीआई पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

संबंधित समाचार