हल्द्वानी: अब पुलिस सुरक्षा में चलेंगे ऑक्सीजन वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसएसपी प्रीती प्रियदर्शनी ने जीवन रक्षक गैस ऑक्सीजन वाहनों को समय से अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए एस्कार्ट की सुविधा दी है। साथ ही वाहन के आवागमन में रूट क्लीयर करने का जिम्मा भी पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू का होगा। एसएसपी प्रियदर्शनी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसएसपी प्रीती प्रियदर्शनी ने जीवन रक्षक गैस ऑक्सीजन वाहनों को समय से अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए एस्कार्ट की सुविधा दी है। साथ ही वाहन के आवागमन में रूट क्लीयर करने का जिम्मा भी पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू का होगा।

एसएसपी प्रियदर्शनी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप में मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है। मरीजों को ऑक्सीजन समय से मिल सके इसलिए ऑक्सीजन प्लांट से अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से रवाना होने वाले ट्रकों की सुरक्षा के लिए पुलिस स्कार्ट लगाया गया है।

प्लांट से हल्द्वानी आने तक रूट में पड़ने वाली सभी थाना, चौकी प्रभारी और यातायात पुलिस प्रभारी, सीपीयू की जिम्मेदारी होगी कि ऑक्सीजन ट्रक का वाहन जाम के झाम में नहीं फंसे। वे वाहन के लिए रास्ता क्लीयर करवाएंगे। ऑक्सीजन वाहन की आवागमन रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। उन्होंने थाना व चौकी पुलिस को हिदायत दी कि इसका ध्यान रखा जाए कि ऑक्सीजन वाहन कम से कम समय में प्लांट से अस्पताल तक पहुंच जाए ताकि मरीजों को तत्काल जीवनदायिनी ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सके।

संबंधित समाचार