हल्द्वानी नगर इकाई के लिए आरएसएस ने जारी की चिकित्सकीय परामर्श सूची
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल में अब जरूरतमंद घर बैठे चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श ले सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हल्द्वानी नगर इकाई ने परामर्श देने वाले 19 चिकित्सकों की सूची जारी की है। इस सूची में होम्योपैथिक, एलापैथिक और आयुर्वेदिक तीनों पद्धतियों के चिकित्सक शामिल हैं। नगर इकाई के अनुसार कोविड काल में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल में अब जरूरतमंद घर बैठे चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श ले सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हल्द्वानी नगर इकाई ने परामर्श देने वाले 19 चिकित्सकों की सूची जारी की है।
इस सूची में होम्योपैथिक, एलापैथिक और आयुर्वेदिक तीनों पद्धतियों के चिकित्सक शामिल हैं। नगर इकाई के अनुसार कोविड काल में पीड़ितों की मदद के लिए यह सूची जारी की है। इस सूची में आयुर्वेदिक पद्धति के आठ, एलोपैथी के सात जबकि होम्योपैथी के चार चिकित्सक शामिल हैं। निर्धारित समय के अनुसार फोन पर इन चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है।

