देहरादून: राज्य में 5 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, अपर मेलाधिकारी को बनाया एमडीडीए सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। शासन ने पांच पीसीएस अफसरों के तबादलें किए हैं। हरवीर सिंह को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह कुंभ ड्यूटी में तैनात थे और उनके पास हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण सचिव का जिम्मा था। अपर मेलाधिकारी कुंभर राम जी शरण को गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक …

देहरादून, अमृत विचार। शासन ने पांच पीसीएस अफसरों के तबादलें किए हैं। हरवीर सिंह को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह कुंभ ड्यूटी में तैनात थे और उनके पास हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण सचिव का जिम्मा था। अपर मेलाधिकारी कुंभर राम जी शरण को गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है। गिरीश गुणवंत को एडीएम वित्त दून का चार्ज मिला है।

अपर मेलाधिकारी वित्त वीर सिंह दून में ही एडीएम प्रशासन बनाए गए हैं। अपर मेलाधिकारी ललित नारायण को सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है जबकि अवधेश कुमार से महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम का चार्ज हटा लिया गया है।

संबंधित समाचार